आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सरकारी शराब के ठेकों/दुकानों पर चलाया गया चेकिंग अभियान।
1 min readअयोध्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सरकारी शराब के ठेकों/दुकानों पर चलाया गया चेकिंग अभियान।
आज दिनांक 16.03.2022 को आगामी होली व शबे-बरात त्यौहार के दृष्टिगत जनपद की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सरकारी शराब के ठेकों/दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में संचालित अग्रेंजी/देशी शराब,बीयर की दुकानों/ठेकों पर स्टॉक का निरीक्षण कर सभी के लाईसेंस एवं रेटलिस्ट को चौक किया गया। साथ ही साथ दुकानो में लगे सीसीटीवी कैमरो की जाँच की गयी तथा इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से यह भी चेक किया गया कि किसी शराब की दुकान/ठेके पर किसी प्रकार की कोई अवैध शराब अथवा कोई अपमिश्रित शराब आदि का विक्रय तो नही किया जा रहा है । सभी सेल्समैनों को सचेत किया गया कि अपने ठेको/दुकानों पर किसी प्रकार की कोई अपमिश्रित शराब की बिक्री न की जाए जिससे आमजन को कोई क्षति पंहुचे । अगर कोई सेल्समेन इस तरह के कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
