जल भराव की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने तालाब खुदाई करने की अधिकारियों से की मांग
1 min readगांव में जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान आलाधिकारीयों से की शिकायत नहीं हुई सुनवाई
लखीमपुर खीरी
जनपद के ग्राम पंचायत पिपरावा मजरा रसूलपुर विकास खण्ड फूल्बहेड तहसील लखीमपुर मे समाधान दिवस के मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर गांव में हो रहे जल भराव को लेकर निजात पाने के लिए तालाब खुदाई की मांग कर वरिष्ठ अधिकारियों से की शिकायत वहीं पर ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 93 रकबा 0.073 तालाब में दर्ज है जो की धीरे-धीरे कर तालाब की भूमि समतल हो गई है जो की तलब खुदवान के योग्य है ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाने हेतु तालाब की खुदाई करवाना आवश्यक है जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके। जो कि रकबा 0.012 पर शकिल अहमद/ नबी अहमद की झोपड़ी है जोकि 67 ए का लाभ दिया गया है लेकिन वह तालाब के पैमाइश करने के बाद वह तालाब के रकबे में शामिल नहीं है जो की बारिश के मौसम में सभी ग्राम वासियों के घरों में पानी भरा रहता है जो कि तालाब खुदाई हो जाने के बाद ही यह समस्या से निजात मिल सकता है को लेकर ग्रामीणों ने मई माह से लेकर लेकर दिसंबर 2023 तक लगातार तहसील और ग्राम प्रधान व खंड विकास अधिकारी के ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं जो कि आज तक सुनवाई नहीं हुई जिसको लेकर ग्रामीणों ने डी एम मुख्य विकास अधिकारी के यहां भी शिकायत की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई ग्रामीणों का कहना है कि झूठी आख्या प्रेषित कर आए दिन टाल मटोल किया जा रहा है यदि हम लोगों की सुनवाई नहीं होती है तो हम लोग डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखने की बात यह है कि आला अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है या फिर मामले में लीपापोती की जाती है।


