श्री लालाराम आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश कुमार यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
1 min readश्री लालाराम आदर्श इंटर कॉलेज नरौली बाजार के प्रबंधक राकेश कुमार यादव का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
रुदौली/अयोध्या

श्री लालाराम आदर्श इंटर कॉलेज नरौली बाजार रुदौली अयोध्या के प्रबंधक राकेश कुमार यादव का शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शुभचिंतकों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया , जन्मदिन के इस अवसर पर प्रबंधक राकेश कुमार यादव के शुभचिंतकों ने फेसबुक, व्हाट्सएप ,इंस्टाग्राम, फोन व सोशल प्लेटफॉर्म के अन्य माध्यमों से जन्मदिन की बधाइयां दी। इस अवसर पर श्री लाला राम आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष मेरे जन्मदिन पर मिलने वाली बधाईया एवं शुभकामनाएं मेरे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती है और मुझे लगता हैं कि इस समाज में लोगो के सुख दुख में मुझे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल का शिक्षण संस्थान भी किसी समाजसेवा से कम नहीं हैं बस उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निभाना चाहिए। स्कूल के माध्यम से ही मै लोगो की समाजसेवा कर रहा हूं इस शिक्षण संस्थान से जुड़कर क्षेत्र के हजारों बच्चो का भविष्य उज्ज्वल हों रहा है। और मेरा यही प्रयास रहता है कि मेरे इस स्कूल श्री लाला राम आदर्श इन्टर कॉलेज से जुड़कर किसी भी गरीब और असहाय बच्चो को फीस की वजह से पढ़ाई न छोड़नी पड़े। हमारे क्षेत्र में दर्जनों ऐसे परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी उनके अभिभावकों ने इस समस्या से हमे ज्ञात कराया तो दर्जनों बच्चो की फीस में 30 – 40% छूट भी की गई । मुझे अपने बच्चो से किसी भी कीमती उपहार की अपेक्षा नहीं है बल्कि उनका सफल होकर गांव और जिले का नाम रोशन करना ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है क्योंकि जिस दिन हमारे स्कूल में पढ़े बच्चे अपने गांव, क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम करेंगे उस दिन मेरे भी स्कूल का नाम ऊंचा होगा और यही मेरे विद्यालय परिवार के लिए और मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा स्कूल के प्रबन्धक को प्रेषित की बधाई एवं शुभकामनाएं कहा आज मैं जो कुछ भी हूं उसमे आपका और विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों का अहम योगदान रहा है।
