भाई ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज कराई एफआईआर
1 min readकर्नलगंज, गोण्डा।
कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पचमरी पेट्रोल पम्प के समीप विगत 5 नवंबर की रात्रि में ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर डीसीएम में सवार थाना कटरा बाजार क्षेत्र के बनगांव कटहवा निवासी रामेश्वर प्रसाद उर्फ कमलू की मौत हो गई थी।मृतक के भाई नवल किशोर ने कोतवाली कर्नलगंज में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर के मुताबिक 5 नवंबर की रात्रि में नवल किशोर का भाई रामेश्वर प्रसाद बाराबंकी से एक डीसीएम में बैठकर घर आ रहा था। तभी पचमरी पेट्रोल पम्प के समीप ट्रैक्टर गन्ना लदी ट्राली के साथ डिवाइडर कट पर मोड़ दिया,जिससे डीसीएम,ट्राली से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें सवार उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की
लापरवाही से हादसा हुआ था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

