February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खाद खरीदने आये व्यक्ति ने दुकान से उड़ाये ढाई लाख, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

1 min read
Spread the love

खाद खरीदने आये व्यक्ति ने दुकान से उड़ाये ढाई लाख

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग।

कर्नलगंज, गोण्डा। खाद लेने आए व्यक्ति ने दुकानदार को चकमा देकर रुपए से भरा बैग व उसमें रखा अन्य सामान पर हाथ साफ किया। मामले में भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
गणेश प्रसाद मिश्रा पुत्र रघुनाथ प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम शीशामऊ ने बताया कि उनकी खाद की दुकान मिश्रा खाद भंडार के नाम से कर्नलगंज-परसपुर रोड स्थित पी.एस.स्कूल के बगल में संचालित है। बीते 7 दिसंबर 2023 को सुबह करीब 8:40 पर प्रार्थी अपनी दुकान पर पहुंचकर गाड़ी से बैग को निकालकर तख्त पर रखकर दुकान खोली और कुर्सी बाहर रखकर बैठा ही था, तब तक एक व्यक्ति आया और 8 किलो यूरिया लेने को कहा और 500 का नोट दिया,उसे पैसा वापस करने के लिए पीड़ित ने जब बैग खोलकर पैसा गिनना शुरू किया तो उसने रेट पूछा और बताने पर कहा कि हम खाद नहीं लेंगे। पैसे लेकर वह वापस चला गया। पांच मिनट के अंदर दूसरा व्यक्ति आया और 5 किलो यूरिया लेने को कहा उसने कहा कि अपनी बोरी में दे दो,बोरी का दाम ले लो। पीड़ित अंदर जाकर बोरी में से डिब्बा लेकर बाल्टी में यूरिया निकलने लगा तो उसने हमको 50 रुपये देकर कहा कि हम सामने से दवा लेकर आ रहे हैं और वह व्यक्ति चला गया। जब बाल्टी में खाद निकालकर बाहर कांटा पर रखने लगा तो देखा कि तख्त पर रखा बैग नहीं है,सामने देखा तो कोई आदमी भी नहीं था बगल में स्कूल के बाबू से पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित का कहना है कि बैग में ढाई लाख रुपये महाजन को देने के लिए रखा था तथा पासबुक एसबीआई बैंक का एटीएम, पति-पत्नी का आधार कार्ड पैन कार्ड तथा लेनदेन की डायरी आदि सामान रखा था। मामले में पीड़ित का कहना है कि पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *