कोटे की निलंबित दुकान को बहाल करने की हुई मांग
1 min readगोण्डा।

जिले के तहसील कर्नलगंज के एक गाँव में कोटे की दुकान के निलंबित होने से नाराज ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्ति विभाग ने राजनीतिक दबाव में
आकर कार्यवाही की है।
मामला तहसील कर्नलगंज के विकासखंड कटरा बाजार के पिपरी मांझा गांव के कोटे
की दुकान से जुड़ा है। यहाँ राशन वितरण की शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय में हुई थी,जिस पर जांच कराई गई। स्थानीय क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक सुनील दिवाकर ने जांच रिपोर्ट दी। जांच रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने की बात सामने आई। जिस पर कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया
गया। बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने डीएसओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और दुकान के बहाली की मांग की। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने बताया कि कोटेदार निलंबन के बाद स्पष्टीकरण देने आया था।
