February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से टकराए बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर

1 min read
Spread the love

रुदौली उमापुर मार्ग पर पहली पुरवा गांव के पास हुआ हादसा।

पटरंगा अयोध्या
बाबा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदौली उमापुर संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम को एक ट्रैक्टर जिसमे रोटावेटर लगा था और वह उमापुर की तरफ जा रहा था कि पहली पुरवा गांव के पास एक बाइक पर सवार दो लोग रुदौली की तरफ जा रहे थे।अचानक ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण गड़बड़ा गया जिससे दोनों बाइक सवार उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने सूचना बाबा बाजार थाना एवं एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश सिंह ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरन पुर रुदौली भेजा जहा पर दोनो घायलों का पैर कटा होने एवं अन्य जगह पर गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में बाबा बाजार थाना प्रभारी राजेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घायलो में विशाल पुत्र बाबा दिन निवासी रामपुर गुदारा थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या उम्र लगभग 32 वर्ष, अनिल पुत्र हुब्बन निवासी बदल सराय थाना बद्दोसराय जनपद बाराबंकी उम्र 22 वर्ष अपने मौसा गुरुदत्त पुत्र गोविंद निवासी मीरमऊ थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या के यहां आया था अपने घर वापस जा रहा था। ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *