हत्या के आरोपीयों को मय हत्या में प्रयुक्त असलहे के साथ 24 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या थाना पूराकलन्दर अयोध्या पुलिस
हत्या के आरोपीयो को मय हत्या में प्रयुक्त असलहे के साथ 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के पर्यवेक्षण मे दिनाँक 06.12.2023 को सुबह समय 5.30 बजे अवनपुर सरोहा जाने वाले मुख्य सडक पर स्थित द्वार से करीब 100 मीटर अवनपुर सरोहा से थानाध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में थाना पूराकलन्दर की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 522/23 धारा 147.148.149.302.307.308.506. 34.120बी आईपीसी से सम्बन्धित 04 अभियुक्त 1.अभिषेक सिंह उर्फ सरवन सिंह पुत्र स्व0 रामलखन, 2.विवेक सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र स्व0 रामलखन सिंह निवासीगण ग्राम अवनपुर सरोहा थाना पूराकलन्दर, 3.शिवशक्ति सिंह पुत्र स्व0 राजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट गुन्धौर थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या व 4.मनोज कुमार सिंह पुत्र मुनेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम ग्यासपुर थाना तारून जनपद अयोध्या को मय घटना में प्रयुक्त असलहो के साथ गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –
1.अभिषेक सिंह उर्फ सरवन सिंह पुत्र स्व0 रामलखन सिंह निवासी ग्राम अवनपुर सरोहा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या उम्र करीब 43 वर्ष

- विवेक सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र स्व0 रामलखन सिंह निवासी ग्राम अवनपुर सरोहा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या उम्र करीब 37 वर्ष
- शिवशक्ति सिंह पुत्र स्व0 राजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट गुन्धौर थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या उम्र करीब 25 वर्ष
- मनोज कुमार सिंह पुत्र मुनेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम ग्यासपुर थाना तारून जनपद अयोध्या उम्र करीब 47 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ सरवन सिंह ..
1.मु0अ0सं0 1907/2004 धारा 406 आईपीसी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
2.मु0अ0सं0 1280/2004 धारा 392.411 आईपीसी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या - मु0अ0सं0 1929/2004 धारा 379 आईपीसी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
- मु0अ0सं0 372/21 धारा 304ए आईपीसी
- मु0अ0सं0 522/23 धारा 147.148.149.302.307.308.506.34.120बी
अभियुक्तगणों से बरामदगी - वाहन संख्या UP42AW7000 इनोवा क्रिस्टा सफेद रंग
- वाहन संख्या UP42BM7000 महिन्द्रा थार रंग काला
- वाहन संख्या UP42AU7007 I20ASTA रंग सफेद
4.एक अदद पिस्टल 0.45 बोर मय 04 अदद जिंदा कारतूस
5.एक अदद एसबीबीएल गन 12 बोर रिपीटर मय 05 अदद जिंदा कारतूस - दो अदद मोबाइल फोन (एक अदद एण्ड्रायड व एक अदद कीपैड नोकिया फोन)
7.एक अदद एसबीबीएल गन 12 बोर रिपीटर मय 02 अदद जिंदा कारतूस
8.एक अदद रायफल .315 बोर मय 04 अदद जिंदा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा थाना पूराकलन्दर अयोध्या
2.उ0नि0 राजकुमार थाना पूराकलन्दर ,अयोध्या
3.हे0का0 राकेश गुप्ता थाना पूराकलन्दर ,अयोध्या
4.हे0का0 अनूप सिंह थाना पूराकलन्दर ,अयोध्या
5.का0 आकाश कुशवाहा थाना पूराकलन्दर ,अयोध्या - का0 शशिकान्त यादव थाना पूराकलन्दर ,अयोध्या
- का0 अनुराग पाल थाना पूराकलन्दर,अयोध्या
नोट अभियुक्तगणो के सम्बन्ध में अपराधिक इतिहास जनपद के अन्य थानो से जानकारी की जा रही है । राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
