February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*स्व.सावित्री सिंह की स्मृति में संचालित माँ की गोद संस्कार शाला में संस्कारों के उन्नयन हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन 12-दिसम्बर को बाँदा में*

1 min read
Spread the love

स्व० सावित्री सिंह की स्मृति में संचालित माँ की गोद संस्कारशाला में संस्कारों के उन्नयन हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन 12 दिसम्बर को बाॅंदा में

बाॅंदा, 7 दिसम्बर
भारतीय संस्कृति में मानव के सुसंस्कारों का विशेष महत्व है। किसी भी व्यक्ति के आचरण एवं व्यवहार से उसके संस्कारों का ज्ञान होता है। सुसंस्कारी व्यक्ति समाज के लिये जहाँ वरदान होता है वहीं कुसंस्कारी व्यक्ति समाज के लिए अभिशाप। आज पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से हमारे समाज में खतरनाक विकारों का प्रादुर्भाव निरंतर हो रहा है ,जो हमारे समाज के लिये अत्यंत ही गंभीर स्थिति है। ग्राम बड़ोखर खुर्द बाॅंदा के मूल निवासी एवं पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में स्व० सावित्री सिंह संस्कारशाला बड़ोखर खुर्द के माध्यम से नवीन पीढ़ी में विगत कई वर्षों से सुसंस्कारों के सृजन का महत्वपूर्ण कार्य माँ की गोद जन कल्याण समिति की टीम के सहयोग से किया जा रहा है।
उपरोक्त संस्कारशाला की भावी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों से संबंधित विचार विमर्श, सुझावों हेतु अनुभवी विद्वतजनों, विशेषज्ञों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 10 दिसम्बर को अपरान्ह 02 बजे ब्रम्हाकुमारीज आश्रम मसुरहा मार्ग खुटला बाॅंदा में होना है। आप सभी सुसंस्कारों के सृजन रूपी यज्ञ में अपने सुविचारों रुपी आहुति के साथ सादर आमंत्रित हैं।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *