October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने महुआ ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ किया आनलाईन संवाद-तुम जितना हमें दबाओगे, हम उतना बढते जाएंगे।।*

1 min read
Spread the love

बाँदा-02-नवंबर
महुआ ब्लॉक की कार्यकारिणी के साथ आनलाईन संवाद करते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा जिलाध्यक्ष ने सभी शिक्षिका बहनों को अपनी चट्टानी एकता को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने के सुझाव दिए और निर्भय होकर ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साभार- क्रांति मोहन के गीत के माध्यम से समस्त शिक्षक बहनों को अपनी ताकत पहचानने का जोश व जज्बा भरते हुए सबको एक सूत्र मे बधें रहने का संकल्प दिलाया।सभी ने गीत गाकर गीत के माध्यम से अपनी आवाज़ को बुलंद किया।

तुम जितना हमें दबाओगे -हम उतना बढ़ते जाएंगे।।
हम इंकलाब के नारे से -धरती आकाश गुंजायेंगे ।।
तुम बीती हुई कहानी हो -अब अगला जमाना अपना है।।
तुम एक भयानक सपना थे- ये भोर सुहाना अपना है।।
हर आंधी से हर बिजली से -हर आफत से टकराएंगे।।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ एकता के बल पर हम आगे बढ़ते जाएंगे।जिलाध्यक्ष ने सभी को बताया कि हमारे खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया जी हम लोगों की बात सुनते हैं आप वास्तव में एक ईमानदार, कर्मठ,कर्तव्य के प्रति समर्पित एक विद्वान अधिकारी हैं।आप अपनी समस्या सीधे तौर पर अपने अधिकारी महोदय को बताएं इधर उधर भटकने की कोई जरूरत नहीं और महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई ।और पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा हुई।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आक्सीजन बाबा को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा का आजीवन संरक्षक घोषित करने की कार्यवाही गतिमान हैं।हम सभी को भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में भी आक्सीजन बाबा के स्वतः वृक्षारोपण अभियान को आगे बढाना है।वर्चुअल संवाद के समापन के दौर में सभी शिक्षिकाओं मे एक दृढसंकल्पित आत्मविश्वास जाग्रत हुआ ।सभी ने महिला शिक्षक संघ एकता जिंदाबाद।।जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा।। के नारों को सभी ने एकता के साथ बुलंद किया। ऑनलाइन मीटिंग में जिले के पदाधिकारी और महुआ ब्लॉक के पदाधिकारी सम्मिलित हुई।

सुधा सिंह राजपूत
जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा

संपर्क सूत्र- +91 97927 96583

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *