February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

आज दिनांक ०२/१२/२०२३ को राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला कुमारगंज अयोध्या में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसमें विज्ञान के विभिन्न प्रकार के 2 दर्जन से अधिक विज्ञान मॉडल छात्र छात्राओं द्वारा दिखाए गए। प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रमेश कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथियों के साथ भ्रमण कर
सभी छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी की जानकारी प्राप्त की एवम् उनके मॉडल की खूब सराहना की।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र देव कृषि एवम् प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के वेटनरी कॉलेज के वैज्ञानिक डॉ वी. के. सिंह ने कहा कि मानव की वैज्ञानिक सोच ही विकास के नए रास्ते खोलती है बच्चों में वैज्ञानिक भावना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर मनीष त्रिपाठी,जय प्रकाश शुक्ल,उदय प्रकाश पाण्डेय व विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *