February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आदर्श उपाध्याय ने पेश की ईमानदारी की मिसाल कूड़े में मिली सोने की चैन प्रधान प्रतिनिधि को सौंपा

1 min read
Spread the love


अमानीगंज अयोध्या
आदर्श कांवेंट पब्लिक इण्टर कालेज के प्रबंधक राजेश उपाध्याय के जेष्ठ पुत्र आदर्श उपाध्याय ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है जिसके बाद जिसने भी इस बात को सुना सभी एक स्वर से आदर्श के इस काम की प्रशंसा कर रहे हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमावा सूफी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्रा अपनी छोटी पुत्री शिखा को फैजाबाद से लेकर चार पहिया वाहन से लाने गए थे और रात में वापस लौटे स्कूल में गाड़ी खडी़ कर वो बेटी को मोटर साइकिल से लेकर घर चले गए इसी बीच शिखा का सोने का चैन विद्यालय परिसर में कहीं गिर गया जिसकी जानकारी शिखा को सुबह हुई परिवार में खोजबीन के बाद स्कूल की गाड़ी में खोजबीन की गई लेकिन चैन नहीं मिल सकी
जिसके बाद संतोष मिश्रा बेटी के लिए दूसरा चैन बनवाने के लिए चले गए इस मामले की जानकारी आदर्श को भी स्कूल में मिली तो उन्होंने चैन की खोजबीन शुरू किया और सुबह स्कूल के झाड़ू के कूड़े के ढेर में चैन मिल गई जिसकी सूचना मोबाइल फोन पर प्रधान प्रतिनिधि को दी
रास्ते से वापस लौटे प्रधान प्रतिनिधि को आदर्श ने चैन वापस की प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने बताया कि बच्चे ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है इसके लिए उसे सम्मानित करने का काम किया जायेगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *