श्री श्री 1008 परमेश्वर दास जी महाराज के शिष्य श्री लोकेन्द्र दास जी महाराज ने बाँदा मे रामकथा का शुभारंभ करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
1 min readश्री श्री 1008 परमेश्वरदासजी जी महराज के शिष्य श्री लोकेन्द्र दास जी महाराज ने बाॅंदा में रामकथा का शुभारंभ करते हुये श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
बाॅंदा, 19 नवंबर
संकटमोचन मंदिर के सम्मुख जहीर क्लब के मैदान में आज कुरसेजा धाम के महंत श्री श्री 1008 परमेश्वरदासजी महराज के मार्गदर्शन तथा बाॅंदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता में आज भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति तथा भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर में भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 परमेश्वरदासजी महराज, रामकथा के ब्यास लोकेन्द्र दास जी महाराज , जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, पूर्व विधायक हमीरपुर सदर युवराज सिंह, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी दीप शिखा सिंह, वंदना गुप्ता, रामकरन सिंह बच्चन, जयराम सिंह, संजय सिंह, श्याम सिंह एडवोकेट, संतोष गुप्ता, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू,राजेश सिंह, संजय निगम अकेला, सावित्री सिंह सिसोदिया, डा० भानु प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह, महेश गुप्ता एवं आयोजन समिति सहित हजारों की संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच संचालन का कार्य आयोजन समिति के मंच संचालक डा० इन्द्र वीर सिंह ने कुशलता पूर्वक निभाया। कलश यात्रा के पश्चात रामकथा का अति मनोहारी वर्णन करते हुये श्री लोकेन्द्र दास जी महाराज ने रामकथा के महत्व पर विशद प्रकाश डालते हुये सभी श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर होकर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। आयोजन कमेटी ने अवगत कराया है कि इस पवित्र एवं पावनी राम कथा का आयोजन 27 नवंबर तक प्रतिदिन अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक किया जायेगा।





उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
