जर्जर सड़क के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
1 min readगोंडा।

जिले के कचेहरी रेलवे क्रासिंग के निकट की जर्जर सड़क के मुद्दे को लेकर गुरुवार दिनांक 16.11.2023 को आम आदमी पार्टी के गोंडा सदर विधानसभा प्रभारी अजयपाल कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट को एक बार पुनः रिमांइडर ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें कि इससे पूर्व 17.10.2023 को उपरोक्त समस्या के संबंध में एक ज्ञापन दिया जा चुका है। इस मौके पर अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित सदर विधानसभा प्रभारी, राजू बाल्मीकि सदर विधानसभा अध्यक्ष, राजकुमार बरवार प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ CYSS, शिवम सिंह जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया, इं० शुभम शुक्ला, सूरज मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
