एंटी करप्शन टीम ने 5हजार घूस लेते हुए दबोचा,कानूनगो त्रिलोकी नाथ मिश्रा गिरफ्तार
1 min readकानूनगो त्रिलोकी नाथ मिश्रा 5हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार..
अयोध्या एंटीकरप्शन टीम ने 5हजार घूस की रकम के साथ चाय की दुकान से दबोचा,
किसान के भूमि की पैमाइश करने के बाबत ली थी रिश्वत,
सुल्तानपुर

कुड़वार-कुडवार सर्किल के राजश्व निरीक्षक कानूनगो त्रिलोकी नाथ मिश्रा द्वारा भूमि की पैमाइश (हकबरारी)करने के लिए पांच हजार घूस की लेते ही सहयोगी युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।इसकी शिकायत पीड़ित किसान ने एंटीकरप्शन टीम अयोध्या से शिकायत की थी। पीड़ित की शिकायत पर एंटीकरप्शन की टीम ने राजस्व निरीक्षक को पांच हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया।
आपको बताते चलें कि कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली ग्राम सभा के पूरे धरमंगल गांव निवासी शिवगोपाल पाठक उर्फ (नकछेद)ने अपने खेत की पैमाइश के लिए धारा 24 के तहत सम्बंधित न्यायालय में आवेदन किया था। क्षेत्र में बहु चर्चित घूसखोर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने पैमाइश के पहले पांच हजार तथा बाद में पांच हजार कुल दस हजार रूपये की रकम मांग पीड़ित से किया था।पीड़ित किसान शिव गोपाल पाठक (नकछेद)ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या से किया। शिकायत पर एंटीकरप्शन टीम बुधवार को कुड़वार थाना मोड़ पर चाय की दुकान पर पहुंची। टीम के निरीक्षक श्रीराय साहब द्विवेदी ने बताया कि मुंशी कुलदीप तिवारी के साथ मौजूद राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) त्रिलोकीनाथ मिश्रा को पीड़ित किसान से पांच हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक और मुंशी को टीम द्वारा कुड़वार थाना पर ले जाकर दाखिला कराया। एंटीकरप्शन टीम द्वारा दोनों को गोरखपुर ले जाने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी गौरीशंकर पाल ने बताया कि एंटीकरप्शन टीम की तहरीर पर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) त्रिलोकी नाथ मिश्रा व सहयोगी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दर्जनों पीड़ित लोग स्थानीय कुड़वार थाना पहुंचे तथा राजश्व निरीक्षक कानूनगो त्रिलोकी नाथ मिश्रा व उसके सहयोगी को काम के लिए दी गई घूस की रकम को वापस लौटाने की मांग किया। हालांकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भ्रष्ट घूसखोर राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई करने वाली एंटीकरप्शन की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।लोग चर्चा करते हुए प्रशंसा कर रहे हैं। एंटीकरप्शन टीम द्वारा की गई कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में बहुत चर्चा है कि एंटीकरप्शन टीम के राडार पर जल्द ही अन्य कई भ्रष्ट घूसखोर अधिकारी चल रहे हैं।उनका भी इलाज टीम द्वारा किया जाएगा।
मनोज कुमार पाण्डेय ब्यूरो
