February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फर्जी रसीद छपवाकर 2.60 लाख हड़पे, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

1 min read
Spread the love

फर्जी रसीद छपवाकर 2.60 लाख हड़पे, केस

अयोध्या।
जनपद में सीमेंट के थोक कारोबारी ने अपने यहां कार्यरत रहे वसूली कर्मी के खिलाफ धोखधड़ी और कूटरचना की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज निवासी व फर्म अजय कुमार आशिक कुमार के प्रोप्राइटर अशोक कुमार ने बताया कि बकाया वसूली के दौरान कुछ दुकानदारों ने रसीदें दिखाईं। जो जांच में फर्जी मिलीं।
वसूली कर्मी आलोक कुमार पांडेय ने फर्जीवाड़ा कर फर्म की कुल दो लाख 60 हजार 900 रूपये की रकम हड़प ली। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *