February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दीपोत्सव की तैयारियो को लेकर अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल की प्रेसवार्ता

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
दीपोत्सव स्थल का किया गया विस्तार, इस बार राम की पैड़ी से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक जलाए जाएंगे दिए,दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने की प्रेसवार्ता, प्रेसवार्ता में प्रो प्रतिभा गोयल का बयान, पिछली बार 15 लाख 7 हजार दीप जलाकर बनाया गया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस बार सीएम योगी ने 21 लाख दिए जलाने का दिया है लक्ष्य, 21 लाख दिए जलाने के लिए बिछाए जाएंगे 25 लाख दिए, हमें पूरा विश्वास है अवध विश्वविद्यालय जिला प्रशासन के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा और फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 51 घाटों पर जलाए जाएंगे दिए, इस बार राम की पैड़ी से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक जलाए जाएंगे दिए, 25000 वालंटियर जलाएंगे दिए, विश्वविद्यालय समेत विभिन्न महा विद्यालय अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर करेंगे प्रतिभाग, दीपोत्सव को लेकर बच्चे होते हैं उत्साहित, उत्साह के साथ बच्चे भाग लेते हैं दीपोत्सव पर्व में, दीपोत्सव से बच्चों अंदर सांगठनिक क्षमता उभर कर सामने आती है, कैसे टीम वर्क में काम करना है कैसे इवेंट को सफलतापूर्वक उसके अंजाम तक पहुंचना है, इन सभी चीजों का संचार बच्चों के अंदर उभर कर आता है, 11 नवंबर को है दीपोत्सव।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *