October 19, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कटरा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी,देर रात तक चलेगा सिलसिला, बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज के कटरा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी

देर रात तक चलेगा सिलसिला, बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद

कर्नलगंज, गोण्डा।

तहसील क्षेत्र के आसपास के विभिन्न ग्रामों सहित कस्बों में नौ दिनों से पंडाल में विराजमान दुर्गा जी की मूर्ति को बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ कटरा घाट स्थित सरयू नदी में विसर्जन किया गया। डीजे बाजे के साथ नाचते हुए भक्तों ने दुर्गा जी की प्रतिमाओं को कटरा घाट स्थित सरयू नदी में विसर्जन किया। तहसील क्षेत्र में बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है और यह सिलसिला देर रात तक चलेगा।
कर्नलगंज नगर में रखी गई आधा दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई,जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे बाजार में घुमाई गयी। इस विशाल शोभायात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूमते नाचते डीजे की धुनों पर चल रहे थे। कर्नलगंज बाजार पूरी तरह से बंद रही और लोग शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। पूरा नगर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। वहीं जगह-जगह पर प्रसाद वितरण के शिविर लगाए गए। करीब एक दर्जन स्थानों पर शिविर लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम कर्नलगंज नगर की दुर्गा प्रतिमा की शोभा यात्रा संतोषी माता मंदिर पर पहुंची। जहां महाआरती के बाद सरयू ले जाकर विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त जोश देखने को मिला और श्रद्धालुओं का जोश पूरे शबाब पर रहा। विसर्जन के मद्देनजर कर्नलगंज में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था और सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले की कई थानों की फोर्स कर्नलगंज में लगाई गई थी। बता दें कि विसर्जन के मार्गों पर और कर्नलगंज कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मां के भक्तों द्वारा भारी संख्या में प्रसाद वितरण कार्यक्रम व भंडारे के पंडाल लगाए गए हैं और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। कर्नलगंज से सरयू नदी कटरा घाट स्थित विसर्जन स्थल तक सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही और मेले जैसा माहौल दिखाई पड़ा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सतर्कता पूर्वक मुस्तैद दिखाई पड़े। वहीं जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने शाम को विसर्जन स्थल कटरा घाट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार, कर्नलगंज कोतवाली के क्राईम इंस्पेक्टर गोविंद कुमार और काफी संख्या में पुलिस कर्मी सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
गोंडा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *