February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फाउंडेशन द्वारा दीवानी न्यायालय में हुआ प्याऊ का उद्घाटन

1 min read
Spread the love
       सुल्तानपुर

फाउंडेशन द्वारा दीवानी न्यायालय में हुआ प्याऊ का उद्घाटन

आज 5 अप्रैल सुबह 10:00 बजे दीवानी न्यायालय में घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा तीन नि:शुल्क प्याऊ की स्थापना की गई,

जिसमें दीवानी न्यायालय आने वाले फरियादियों एवं वहां के वकील व कर्मचारियों को शीतल जल मिलेगा।

गर्मी का प्रकोप बढ़ने से दीवानी न्यायालय में पानी की दिक्कत हो रही थी

जिसकी सूचना बार एसोसिएशन के महासचिव हेमंत मिश्रा ने घर सुल्तानपुर फाउंडेशन को दी,

तत्पश्चात संस्था ने वहां पर प्याऊ की स्थापना की

जोकि गर्मी भर चलता रहेगा।

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन टीम से अनुराग गुप्ता ,सौरभ अग्रवाल, प्रहलाद गुप्ता, सुयश चित्रांशी, सत्या श्रीवास्तव,नीरज सोनी,संतोष दूबे, रवि पांडे और श्यामू पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *