February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्विफ्ट डिजायर कार व 22 किलो गांजा बरामद, लंबे समय से कर रहे थे तस्करी करने वाले कोई पुलिस ने दबोचा

1 min read
Spread the love

पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्ता
एक स्विफ्ट डिजायर कार व 22 किलो गांजा बरामद, लंबे समय से कर रहे थे तस्करी

अयोध्या

जिले के बीकापुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपी पुलिस को हाथ लगे। बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में भारी मात्रा में गांजे की बरामद हुई है।
क्षेत्र के​​ तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन चौकी के करीब सतना मोड़ पर रात्रि चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी बीकापुर को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब एक संदिग्ध कार को रोकने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच दबोचा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संदिग्ध कार में करीब 22 किलो गांजे की खेप बरामद हुई है। कार में सवार तारुन थाना क्षेत्र के निवारी गांव के निवासी सोनू वर्मा तथा जनपद प्रतापगढ़ के रामगंज थाना क्षेत्र के सुशील यादव भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
पुलिस के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों युवक लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहे हैं। इनकी माने तो क्षेत्र में इनका जाल बहुत गहराई तक व्याप्त है। मादक पदार्थों का गोरखधंधा कितनी गहराई से चल रहा है, इसका अंदाजा लगाना कठिन है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *