February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पानमसाला दुकानदार को ठग ने लगा दी 12 हजार की चपत 

1 min read
Spread the love
अयोध्या

गोसाईगंज पानमसाला दुकानदार को ठग ने लगा दी 12 हजार की चपत 

ठगों ने ठगी का एक और नया तरीका खोज निकाला

जनपद के भीटी रोड स्थित निर्भय पानमसाला के दुकान पर एक ठग युवक ने

12 हजार का सिकरेट 12 पुडिया पान व पानी का बोतल लिया और कहां की

गोसाईगंज थाने के बड़े साहब भेजा हैं एक पर्चा बना दो

इसके बाद ठग ने कहा कि पैसा थाने पर बड़े साहब देंगे।

दुकानदार निर्भय ने अपने बच्चे को ठग के गाड़ी पर बैठा दिया।

फिर शातिर ठग ने गाड़ी लेकर भीटी चौराहे पर चाट के दुकान पर रुक और कहा कि 12 पलेट चाट भी लाने है।

गाड़ी पर बैठे लड़के से कहा कि चाट वाले दुकान से 10 पत्ता चाट पैक करालो साहब ने कहा है।

लड़का चाट पैक कराने लगा ठग ने कहां की थाने से फोन आ रहा है।

हम इसे पहुंचा कर आ रहे हैं नहीं तो तुम थाने पर आ जाना पैसा वही सब मिल जाएगा। 

इतने में शातिर ठग अपनी गाड़ी से फरार हो गया लड़का थाने पर पहुंचा तो वहां उस ठग का कोई पता नहीं चला

पानमसाला दुकान दार शातिर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो

पुलिस ने भीटी चौराहे पर पूर्व विधायक खब्बू तिवारी द्वारा नगर के हर चौरहे पर लगवाया गया सीसीटीवी कैमरे में पुलिस ने भीटी चौरहे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली तो

उसमें एक युवक दिखाई दिया है पुलिस ने देखा कि शातिर ठग लाल रंग के गमछे से सिर पर पगड़ी बाध रखा है

ब्लैक कलर का टीशर्ट पहना है गाड़ी नंबर यूपी 42- 2770 लिखा है

पुलिस ने दुकानदारों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा का कहना है की आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *