February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

70 साल की वृद्धा ने रेल हादसा टाला,लाल साड़ी पहने थीं ओमवती, टूटी पटरी देखकर साड़ी उतार ट्रैक के बीच में बांध दी

1 min read
Spread the love

जनपद एटा

एटा में 70 साल की वृद्धा ने रेल हादसा टाला

लाल साड़ी पहने थीं ओमवती, टूटी पटरी देखकर साड़ी उतार ट्रैक के बीच में बांध दी

वाकया जलेसर स्टेशन के पास का है। ट्रेन की पटरी टूटी हुई थी। पास के ही गांव की एक बुजुर्ग महिला ने यह देखा तो पहले उसे कुछ समझ नहीं आया, फिर यकायक उसे याद आया कि उसने लाल रंग की साड़ी पहनी है, इससे हादसा रोका जा सकता है। बस, उसने झट से साड़ी उतारकर ट्रैक के दोनों ओर बांधा दी। जिससे हादसा टल गया। महिला की सूझबूझ की काफी सराहना हो रही है।

एटा से आ रही एटा-जलेसर-टूंडला पैसेंजर टूंडला की ओर जा रही थी। गांव कुशवाह में पटरी टूटी हुई थी। गुलरिया गांव की ओमवती वहां से गुजर रहीं थीं। उन्होंने देखा कि ट्रेन आ रही है, और पटरी टूटी हुई है। कहीं बड़ा हादसा न हो जाए इसलिए उन्होंने फौरन अपनी लाल साड़ी दिखाकर ट्रेन रोकने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *