February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामूहिक यज्ञोपवीत से पूर्व मंगलवार को पंचांग पूजन सम्पन्न।

1 min read
Spread the love

विप्र बटुको का आज होगा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार।

सामूहिक यज्ञोपवीत से पूर्व मंगलवार को पंचांग पूजन सम्पन्न।

अयोध्या।
दुर्वासा आश्रम अयोध्या धाम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद् एवं अखिल विद्वद् – धर्म विचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण की गयीं हैं। यज्ञोपवीत आचार्य पंडित श्रवण कुमार मिश्र द्वारा मंगलवार को पंचांग पूजन का कार्य वैदिक विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर चाणक्य परिषद एवं विद्वद् धर्म विचार समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कुछ महानुभावों के द्वारा पंचांग पूजन के सन्दर्भ में की गयी जिज्ञासा का आचार्य द्वारा विस्तृत विवेचन करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। आज बुधवार को वैदिक रीति से प्रातः 7 बजे से भारी संख्या में विप्र वटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार का कार्य सम्पन्न होगा। चाणक्य परिषद के समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों की सहभागिता हेतु राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र ने सभी का आवाहन किया है। उक्त जानकारी अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष मानस तिवारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *