October 22, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या
अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 09.03.2022 को थानाध्यक्ष श्री वीर सिंह थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार मौर्य मय हमराह टीम के अभिसूचना संकलन व सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रोकने पर 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त जय कुमार S/O राम सजीवन को नरेन्द्र नगर प्राथमिक विद्यालय के पास जोरियम मार्ग पर थाना कुमारगंज अयोध्या से समय सुबह 03.40 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध मु0अ0स0 52/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या में पंजीकृत है। मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

विवरण मुकदमा- मु0अ0स0 52/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या
गिरफ्तार अभियुक्त- जय कुमार पुत्र राम सजीवन उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनाथपुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या
बरामदगी: 750 ग्राम गांजा नाजायज
गिरफ्तारकर्ता टीम-

  1. उ0नि0 संतोष कुमार मौर्य चौकी प्रभारी एन0डी0ए0 थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या
  2. का0 अभिमन्यु सिंह थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या
  3. रि0का0 अनुज कुमार थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed