गणेश शंकर विद्यार्थी की पूर्ण तिथि श्रद्धांजलि सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ सम्पन्न,
1 min readगणेश शंकर विद्यार्थी की पूर्ण तिथि श्रद्धांजलि सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ सम्पन्न,

अमानीगंज/ अयोध्या
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई मिल्कीपुर की बैठक मां महाकाली भाले सुल्तान इंटर कॉलेज देवनगर अटेसर में गणेश शंकर विद्यार्थी की पूर्ण तिथि श्रद्धांजलि सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन तहसील अध्यक्ष ओंकार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम पांडे ने कहा गणेश शंकर विद्यार्थी निडर और निष्पक्ष पत्रकार समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी थे स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में इनका नाम अमर है, जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्रा ने कहा ज्ञान और विचारों को समीक्षात्मक शब्द ध्वनि तथा चित्रों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है ।पत्रकारिता वह विद्या है जिसमें सभी प्रकार के पत्रकारों के कार्यों कर्तव्य और लक्ष्यों का विवेचन होता है पत्रकारिता समय के साथ समाज की दिग्दर्शिका और नियामिका है।
जिला मुख्य महासचिव दल बहादुर पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार है निष्पक्ष रुप से पत्रकार को पत्रकारिता करनी चाहिए कोई छोटा बड़ा पत्रकार नहीं होता है। कृष्ण कुमार दिलीप ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है, गुरबख्श सिंह ने गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवनी पर प्रकाश डाला इनका जन्म 26 अक्टूबर 1890 को प्रयागराज इलाहाबाद में हुआ था उनके पिता जय नारायण अध्यापक थे इनकी शिक्षा दीक्षा मुंगावली ग्वालियर में हुई थी यह कायस्थ परिवार से मिलान करते थे। तहसील अध्यक्ष ओंकारमिश्रा ने कहा कि किसी भी पत्रकार साथी पदाधिकारी के खिलाफ कोई अन्याय करेगा तो बिल्कुल नहीं सहन किया जाएगा संगठन तत्परता के साथ इसकी लड़ाई लड़ेगा ईट का जवाब कलम की नोंक से दिया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, तहसील अध्यक्ष सोहावल राम सुरेश बाबा, मंडल सचिव राकेश मिश्रा, लल्लन किशोर तिवारी, संयुक्त सचिव देव कुमार पाण्डेय (वरिष्ठ पत्रकार)ने भी संबोधित किया! चिंतामणि सिंह ,कृष्ण कुमार दिलीप, सूर्य बख्श सिंह, रामनाथ मिश्रा, विजय पांडे आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।
