चुनावी रंजिश का आरोप, पत्नी समेत परिजनों से मारपीट
1 min readधौलपुर, राजस्थान
धौलपुर में चुनावी रंजिश का आरोप, पत्नी समेत परिजनों से मारपीट की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा पीड़ित,
धौलपुर,
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटपरा पुराना शहर निवासी लक्ष्मण पुत्र तेजसिंह कोली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में उसकी पत्नी रामवती के मैदान में उतरने के बाद से मुकेश पुत्र रामचरण और उसके परिजन कथित रूप से परिवार को परेशान कर रहे हैं।
लक्ष्मण कोली ने आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे मतगणना के दौरान विवाद बढ़ गया और उनकी पत्नी रामवती, भाभी संगीता, नीरज सहित अन्य परिजनों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने परिवार को जान से मारने और मोहल्ले से बाहर करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने एसपी से निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

