October 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंचायत चुनाव की तैयारियों से लेकर जनसमस्याओं तक की समीक्षा, कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।
पंचायत चुनाव की तैयारियों से लेकर जनसमस्याओं तक की समीक्षा, कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लंबित परिवादों का समयबद्ध निस्तारण, जलभराव से राहत, निर्बाध बिजली-पानी और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर जोर,

धौलपुर,
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियां समय पर पूरी करने तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों सहित जनसुनवाई में लंबित शिकायतों का संवेदनशीलता से समाधान करने पर जोर दिया गया। गत सप्ताह समाचार-पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं से संबंधित खबरों पर भी चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई, जलभराव से प्रभावित इलाकों में पानी की निकासी और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की समीक्षा करते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, नियमित पेयजल उपलब्धता तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
कलक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही पिछली बैठक के निर्देशों की पालना की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा जनहित के मामलों में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रेष्ठा श्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *