October 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला अस्पताल में चोरी करते पकड़ा गया युवक, तीमारदारों और पुलिस ने पीटा, वीडियो वायरल

1 min read
Spread the love

गोंडा महिला अस्पताल में चोरी करते पकड़ा गया युवक, तीमारदारों और पुलिस ने पीटा, वीडियो वायरल

गोण्डा। जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिला के पैर से पायल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सामने आया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार, 9 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे की है। आरोप है कि जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के पैर से पायल चोरी कर युवक उसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान तीमारदारों ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल परिसर में ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान मौके पर नगर कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिसकर्मियों पर भी उसे थप्पड़ मारने का आरोप है।

अस्पताल में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता

जिला महिला अस्पताल में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती महिलाओं के पायल और मोबाइल फोन गायब हो जाते हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रभु दयाल ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को अस्पताल में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने तीमारदारों से भी मरीज के पास रहने और किसी भी चोरी की घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को सूचना देने की अपील की।

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पायल चोरी करके ले जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
पुलिस ने मरीजों और तीमारदारों से अपील की है कि अस्पताल में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या चोरी की घटना की जानकारी तत्काल नगर कोतवाली पुलिस को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों के संबंध में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *