October 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्नी ऊषा देवी आजाद समाज पार्टी में शामिल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिलाया न्याय का भरोसा

1 min read
Spread the love

गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड: पत्नी उषा देवी आजाद समाज पार्टी में शामिल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिलाया न्याय का भरोसा

विनोद साहनी के संघर्ष को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

गोंडा। जिले के सनसनीखेज विनोद साहनी हत्याकांड के बाद शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मृतक विनोद साहनी की विधवा पत्नी उषा देवी साहनी ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
नई दिल्ली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद माननीय चंद्रशेखर आजाद जी ने स्वयं उषा देवी पत्नी स्व. विनोद साहनी को पार्टी की नीली पट्टी पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान देवीपाटन मंडल प्रभारी जयशंकर गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे।

विनोद साहनी की एक माह पूर्व हुई थी निर्मम हत्या

गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व गोंडा जनपद में बहुजन समाज की आवाज के रूप में पहचाने जाने वाले विनोद साहनी की कुछ सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में पल रही सामंती ताकतों द्वारा दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

न्याय की लड़ाई अब पार्टी लड़ेगी

मंडल प्रभारी जयशंकर गौतम आज उषा देवी साहनी व उनके परिजनों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से भेंट कराने पहुंचे थे। पार्टी में शामिल होने के बाद उषा देवी साहनी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे पति बहुजन समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते थे। उन्हीं के संघर्षों को आगे बढ़ाने और सामाजिक लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए मैंने आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

इस अवसर पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि विनोद साहनी का परिवार अब अकेला नहीं है, पूरी आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हत्यारे चाहे कितने भी रसूखदार हों, उन्हें जेल भेजवाकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *