October 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाल विवाह नहीं करने की दिलाई शपथ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर,राजस्थान।
गडरपुरा में विधिक सेवा शिविर:

ग्रामीणों को मौके पर मिला सरकारी योजनाओं का लाभ,

बाल विवाह नहीं करने की दिलाई शपथ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव की अध्यक्षता में हुआ आयोजन,

पालनहार योजना के दो लाभार्थियों को मिला लाभ,

धौलपुर,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार धौलपुर जिले के गडरपुरा में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।
शिविर के दौरान सचिव रेखा यादव ने ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक करते हुए बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंदों तक विधिक सहायता पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया।
शिविर में पालनहार योजना के दो लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, आवासीय पट्टे, मनरेगा जॉब कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया गया।
विधिक सेवा शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता से जोड़ने का प्रयास किया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी मिलने के साथ योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *