September 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार से जुड़ा रहेगा नाता, पेंशनर्स की समस्याओं पर हुआ मंथन

1 min read
Spread the love

बांदा-पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पेंशनर्स की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज ने पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पारिवारिक पेंशन, लंबित प्रकरणों और अन्य विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग के प्रति पेंशनर्स के योगदान, निष्ठा और समर्पण की सराहना की। कहा कि पुलिसकर्मी नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं, सेवा से नहीं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन आज भी विभाग एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण है।
बैठक के समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज ने 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के छह वरिष्ठ पुलिस पेंशनर्स को सम्मानित किया। इनमें जानकी प्रसाद (90 वर्ष), सियाप्यारी सिंह गौतम (80 वर्ष), बुलाकी प्रसाद (76 वर्ष), श्यामलाल सोनी (75 वर्ष), महाप्रसाद मिश्र (75 वर्ष) और शिवशरण यादव (75 वर्ष) शामिल रहे। इसके साथ ही पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के 12 पदाधिकारियों तथा संस्थान की सदस्यता ग्रहण करने वाले छह पेंशनर्स को भी सम्मानित किया गया।
पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जयकरन सिंह—महासचिव, शंखवाणी मिश्र—सचिव प्रथम, हरि प्रसाद सोनकर—सचिव द्वितीय, अलकू विश्वकर्मा—कोषाध्यक्ष, नियाज अहमद खां—सर्किल नगर अध्यक्ष, नारायण बाबू तिवारी—सर्किल नगर उपाध्यक्ष, बुद्ध प्रकाश दीक्षित—सर्किल सदर अध्यक्ष, बलवीर सिंह—सर्किल सदर उपाध्यक्ष, चन्द्रिका प्रसाद—सर्किल अतर्रा अध्यक्ष, शंकर प्रसाद तिवारी—सर्किल अतर्रा उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश द्विवेदी—मीडिया प्रभारी और रामऔतार विश्वकर्मा—पूर्व उपाध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे।
नए सदस्यों का भी हुआ सम्मान
पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की सदस्यता ग्रहण करने वाले इकबाल खां, चुनकाई सिंह, नरेन्द्र पाल, कामता प्रसाद यादव, बृजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी और चुनवाद प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। पेंशनर्स ने उनकी समस्याएं सुनने और सम्मानित किए जाने पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *