November 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सात दिवसीय भव्य श्रीराम कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं हुए भावविभोर

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के बहुरावां सिंघनी में इन दिनों भक्ति का ऐसा महासागर उमड़ रहा है।

जहां हर जुबां पर प्रभु श्रीराम का नाम और हर हृदय में भक्ति का भाव नजर आ रहा है।

सात दिवसीय भव्य श्रीराम कथा में पूज्य राजन जी महाराज की अमृतमयी वाणी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही है।

महाराज जी जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, त्याग, तपस्या और मर्यादा का प्रसंग सुनाते हैं, तो पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है।

उनकी ओजस्वी और भावपूर्ण कथा शैली श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ जीवन में संस्कार और आदर्श अपनाने की प्रेरणा दे रही है।

इस भव्य आयोजन के मुख्य यजमान ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह हैं। दोनों के संयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी कथा की भव्यता को दर्शा रही है।

खास बात यह है कि श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की उत्तम व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

कुल मिलाकर बहुरावां बाजार सिंघनी आज राममय है और राजन जी महाराज की अमृतवाणी से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *