November 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जीपीएस फोटो से खुलासा, एमवी एक्ट ताक पर, आम जनता में आक्रोश, विभाग की छवि हो रही धूमिल

1 min read
Spread the love

तेजतर्रार एसपी के आदेश की भी परवाह नहीं, चचरी चौकी इंचार्ज की गाड़ी आज तक बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही सड़क पर

जीपीएस फोटो से खुलासा, एमवी एक्ट ताक पर, आम जनता में आक्रोश, विभाग की छवि हो रही धूमिल

गोंडा/कर्नलगंज। एक तरफ गोंडा के तेजतर्रार, कर्मठ और ईमानदार एसपी अभिषेक झा जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिस की छवि सुधारने के लिए लगातार सख्त निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के मातहत चचरी चौकी इंचार्ज को इसका कोई डर नहीं दिख रहा है।

जीपीएस कैमरे में कैद हुई हकीकत:

प्राप्त जीपीएस मैप कैमरा फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चौकी इंचार्ज द्वारा उपयोग की जा रही काली किआ गाड़ी पर आगे-पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी है। लोकेशन कर्नलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश क्षेत्र की है। एक फोटो में गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है, तो दूसरी में वही गाड़ी बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है।

कानून सिखाने वाले ही उड़ा रहे कानून की धज्जियां:

आश्चर्य की बात है कि जो पुलिस आम जनता को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाती है और बिना नंबर, बिना हेलमेट, बिना कागज के चालान काटती है, वही खुद मोटर व्हीकल एक्ट की खुलेआम अनदेखी कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से क्षेत्र में भय का माहौल बनता है और पुलिस की निष्पक्ष छवि पर सवाल उठते हैं।
लोगों ने एसपी गोंडा अभिषेक झा और डीएम गोंडा से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच और एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है, ताकि पुलिस विभाग की साख बनी रहे।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *