September 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

‌बालक भगवान इंटर कॉलेज विशुनपुर संगम स्कूल पर आरटीआई की मार, शिक्षकों की डिग्री और नियुक्ति पर खड़े हुए गंभीर सवाल

1 min read
Spread the love

गोंडा। जिले के शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक विशुनपुर संगम भटपुरवा में संचालित श्री बालक भगवान इंटर कालेज एक बार फिर चर्चा में है आपको बता दें यहां के विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की संख्या उनकी नियुक्ति प्रक्रिया व शैक्षिक योग्यता को लेकर चार बिंदुओं पर जनसूचना अधिकार के तहत जवाब मांगा गया है। आवेदक ने अपने प्रार्थना पत्र में चार बिंदुओं पर प्रमाणित दस्तावेजों की मांग की है।पहला,विद्यालय में वर्तमान समय कुल कितने अध्यापक कार्यरत हैं और उनके नाम पद और विषय वार सूची दूसरा, विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पवन कुमार शुक्ला पुत्र सत्य प्रकाश की नियुक्ति से संबंधित अभिलेख ‌ मानदेय,व‌ इनकी शैक्षिक योग्यता ‌ तीसरा, राजकीय,अशासकीय ‌ सहायता प्राप्त विद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए‌ सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता का शासनादेश और चौथा,‌ क्या उक्त विद्यालय के सभी शिक्षक उक्त मानकों को पूरा करते हैं। जिसकी इसकी विभागीय आख्या जो मुहर के साथ सत्यापित की गई हो। स्थानीय लोगों ने आक्रोशित लहजों में बताया है कि ‌यह विद्यालय लंबे समय से संचालित हैं लेकिन यहां के शिक्षकों की योग्यता को लेकर हमेशा असमंजस बना रहता है। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई ‌ सूचना पर अब यहां के सभी लोगों की निगाहें बीएसए ‌ कार्यालय गोंडा के जवाब पर टिकी हुई हैं। नियमानुसार 30 दिनों के अंदर सूचना उपलब्ध करानी होगी। जवाब आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *