60 वर्षीय बुजुर्ग चार दिन से लापता, कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज
1 min readकर्नलगंज में 60 वर्षीय बुजुर्ग चार दिन से लापता, कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज
कर्नलगंज, गोंडा
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरौरा ग्रामीण निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग जसबीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया है। इससे परिजन बेहद परेशान हैं।
लापता बुजुर्ग के पुत्र रमनदीप सिंह ने बताया कि उनके पिता 13 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। बुजुर्ग का रंग सांवला है और कद करीब पांच फीट आठ इंच है। लापता होने के समय वह हाफ लोअर और टी-शर्ट पहने हुए थे। मामले में परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 15 सितंबर को दोपहर 3:35 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश की जा रही है और सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बुजुर्ग जसबीर सिंह के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह तत्काल थाना करनैलगंज के नंबर 9454403486, डायल 112 या परिजन के मोबाइल नंबर 9648587728 पर सूचना दें।


