September 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अमहट मंडी रोड बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, नहीं जलती स्ट्रीट लाइट

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर।

शहर की प्रमुख अमहट मंडी रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय स्ट्रीट लाइटें न जलने से अंधेरा छाया रहता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से सूचना दी, लेकिन अधिकारियों ने केवल आश्वासन देकर खानापूर्ति कर दी। आज तक सड़क की मरम्मत व लाइटों को ठीक नहीं कराया गया।

क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, वहीं व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अमहट मंडी रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो और जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *