September 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कम्पोजिट विद्यालय जहाँनगढ़ में ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ कार्यक्रम, बच्चों ने चित्रों में उकेरे भारत के सपने

1 min read
Spread the love


टप्पल, अलीगढ़।

विकास खंड टप्पल के कम्पोजिट विद्यालय जहाँनगढ़ में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाओं और सपनों को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विकसित और सशक्त भारत की अपनी कल्पना को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं श्रीमती अंशु सोलंकी एवं श्रीमती सना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके सहयोग से बच्चों में छिपी कलात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उनकी प्रतिभा को सही दिशा देकर तराशने और निखारने की है।
प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा, श्री कुशल कुमार सहायक अध्यापक तथा सेवानिवृत्त अध्यापक श्री राजेंद्र सिंह (2023) द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, देश के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *