September 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र सिंह ने बच्चों को रोचक तरीके से सिखाई हिन्दी-संस्कृत

1 min read
Spread the love


जहाँनगढ़, अलीगढ़।

कम्पोजिट विद्यालय जहाँनगढ़, विकास खण्ड टप्पल में शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व एबीआरसी लोधा श्री राजेन्द्र सिंह ने विद्यालय पहुंचकर कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को हिन्दी और संस्कृत भाषा का अभ्यास कराया। श्री राजेन्द्र सिंह पूर्व में पू० मा० विद्यालय सिंहपुर हिम्मतपुर, विकास खण्ड बिजौली, अलीगढ़ में शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा में ‘र’ के विभिन्न रूपों के प्रयोग, पंचमाक्षरों, मूल/ह्रस्व/लघु स्वरों, दीर्घ/संधि/गुरु स्वरों, संयुक्त स्वरों तथा संयुक्त व्यंजनों के प्रयोग की जानकारी दी। इसके साथ ही संस्कृत के ‘तद्’ (वह) सर्वनाम के प्रयोग के माध्यम से हिन्दी वाक्यों को संस्कृत में बनाने तथा संस्कृत वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद करने का अभ्यास कराया।
शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों से रिक्त स्थान भरने, संस्कृत के अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करने तथा कर्ता-क्रिया के उचित मिलान से संबंधित प्रश्न भी कराए गए। उन्होंने विषय को सरल, सहज और रोचक तरीके से समझाते हुए बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रश्नों के सही उत्तर दिए और संस्कृत भाषा के विभिन्न प्रयोगों को अभ्यास के माध्यम से समझा।
सेवानिवृत्ति के बाद भी श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए समय देकर अपनी सेवाएं प्रदान करना विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय परिवार ने उनके अमूल्य समय एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *