September 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अधिवक्ता को कनपटी पर बंदूक सटाकर दी जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज में अधिवक्ता को कनपटी पर बंदूक सटाकर दी जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

पीड़ित का आरोप- सीएनजी प्लांट की शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे दबंग

कर्नलगंज (गोंडा। तहसील कर्नलगंज में कानून को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर कनपटी पर बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अधिवक्ता संघ में भारी आक्रोश है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, पीड़ित अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह निवासी ग्राम दूदा, तहसील कर्नलगंज ने बताया कि 9 सितंबर 2026 बुधवार को दोपहर 12:40 बजे वह अपने चैंबर/तख्ते पर बैठकर न्यायिक कार्य कर रहे थे। तभी कस्बा कर्नलगंज के गाड़ी बाजार पूर्वी निवासी अवधेश सिंघानिया पुत्र बजरंगलाल सिंघानिया अपने साथ 4-5 अज्ञात लोगों के साथ चैंबर पर आ धमका। आरोप है कि अवधेश सिंघानिया ने अधिवक्ता से सीएनजी प्लांट से संबंधित की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। जब अधिवक्ता ने शिकायत वापस लेने से मना किया तो उसने जान से मारने की नीयत से अपनी बंदूक उनकी कनपटी पर सटा दी और कहा कि “अभी तुम्हें जान से मार देंगे।” शोर मचाने पर आसपास के अधिवक्ता मौके पर दौड़े तो आरोपी असलहा लहराते हुए “कर्नलगंज चौराहे से ही आते-जाते हो, देख लेंगे” की धमकी देकर फरार हो गये। मामले में कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने गुरुवार 10 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धारा 191(2), 191(3), 190, 351(3) और 131 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

अधिवक्ता संघ में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद बुधवार को तहसील संघ भवन में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक कार्य करने वाले अधिवक्ता को इस तरह सरेआम धमकाना पूरे अधिवक्ता समाज की सुरक्षा पर सवाल है। संघ ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *