September 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बर्तन व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, 3 नामजद सहित 10 पर एफआईआर, गांव में तनाव

1 min read
Spread the love

शाहपुर धनावा में बर्तन व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, 3 नामजद सहित 10 पर एफआईआर, गांव में तनाव

परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनावा में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे बर्तन व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडा, भाला और धारदार हथियार से हुई पिटाई में गंभीर घायल व्यापारी ने केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने 3 नामजद सहित 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान विनोद कुमार साहनी (45) पुत्र अतरू लाल, निवासी ग्राम रेक्सड़िया, थाना परसपुर के रूप में हुई है।

8-10 बदमाशों ने घेरकर मारा

तहरीर के मुताबिक विनोद साहनी रोज की तरह 9 सितंबर, बुधवार की रात 8 बजे शाहपुर धनावा स्थित अपनी बर्तन की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास 3-4 बाइकों पर सवार 8-10 लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। विनोद के पहुंचते ही उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा थाना परसपुर में एफआईआर दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस द्वारा घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। गंभीर घायल व्यापारी ने केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में 9 सितंबर की रात 11:17 बजे बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 118(1) के तहत नामजद आरोपी शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र हरि प्रताप सिंह, आकाश सिंह पुत्र अज्ञात, सुभाष सिंह पुत्र नंदकुमार सिंह सभी निवासी अज्ञात, जनपद गोंडा, व 5-7 अन्य अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक अंकित सिंह को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इधर व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित परिजनों ने एसपी गोंडा से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी व परिवार को जान माल की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *