August 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस का महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष उपहार ,उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का बालिकाओं के हाथों हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love

रक्षाबंधन पर बिसंडा पुलिस का महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष उपहार ,उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का बालिकाओं के हाथों हुआ शुभारंभ ।

बांदा

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के मार्गदर्शन में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई । रक्षाबंधन के अवसर पर थाना बिसंडा परिसर में उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ विशेष रूप से पहुंची बालिकाओं के हाथों कराया गया।
बालिकाओं द्वारा केंद्र का उद्घाटन कर महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया ।
*महिला सुरक्षा के लिए तैयार हुआ उन्नत मिशन शक्ति केंद्र
उन्नत मिशन शक्ति केंद्र को महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा संबंधी जागरूकता तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा ।
*बालिकाओं के हाथों उद्घाटन बना खास संदेश
उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन बालिकाओं से कराया जाना कार्यक्रम की सबसे खास बात रही। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास और अपनत्व की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *