बारिश से गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत; पत्नी और एक बेटी की हालत गंभीर
1 min readबाँदा

जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तराया गांव मे मंगलवार की रात बारिश के कारण पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से राजेश सिंह के परिवार पर आफत टूट पड़ी। जिसमे 40 वर्षीय राजेश सिंह और उनकी 6 माह की मासूम पुत्री रश्मि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पत्नी सावित्री देवी 35 वर्ष और 3 वर्षीय लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल, हो गयी जिन्हें सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव व समाजसेवी मुन्ना सिंह अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और गांव में शोक की लहर है।
