August 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जीएसटी चोरी का बड़ा नेटवर्क, प्राइवेट बसों से माल ढुलाई पर उठे गंभीर सवाल

1 min read
Spread the love

महादेव पेट्रोल पंप के सामने , कालूकुवा,तिंदवारी रोड बांदा से चलती है बसे
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल

बाँदा।

उत्तर प्रदेश के बाँदा जनपद में प्राइवेट बसों के माध्यम से कथित रूप से बड़े पैमाने पर व्यापारिक माल की ढुलाई और संभावित जीएसटी चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि प्रतिदिन दिल्ली सहित अन्य महानगरों से लाखों रुपये मूल्य का व्यापारिक माल यात्री बसों के जरिए बाँदा लाया जाता है, लेकिन इस पर प्रभावी जांच और कर सत्यापन नहीं होता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से बाँदा की दूरी और यात्रा समय कम हुआ है। इससे व्यापारिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं, लेकिन इसी के साथ कुछ लोगों का आरोप है कि कर चोरी के नए तरीके भी सामने आए हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो इससे सरकार को हर महीने भारी राजस्व हानि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *