August 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की ए श्रेणी नाकाबंदी में 1512 वाहन चेक, 184 पर कार्रवाई,

1 min read
Spread the love

धौलपुर पुलिस की ए श्रेणी नाकाबंदी में 1512 वाहन चेक, 184 पर कार्रवाई,

धौलपुर, राजस्थान
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में 23 अगस्त की रात 7 से 11 बजे तक जिलेभर में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एडीएफ मुख्यालय बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ एवं वृताधिकारियों की निगरानी में चलाए गए अभियान के दौरान 1512 वाहनों की जांच की गई। इनमें 906 दोपहिया और 606 चारपहिया वाहन शामिल रहे।
नाकाबंदी के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 184 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2, बिना हेलमेट 34, बिना सीट बेल्ट 16, मोबाइल पर बात करते 1, बिना नंबर प्लेट 2, काली फिल्म लगे 25 तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 वाहन शामिल हैं।
पुलिस ने राजकॉप ऐप के जरिए वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व का सत्यापन किया। अधिकारियों ने नाकाबंदी स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और अपराधियों व असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *