नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
1 min readगोंडा। नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की शाखा नलकूप खंड गोंडा की नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल, सिंचाई विभाग, सरयू नहर खंड-चतुर्थ, गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों और उनके अधिकारों को लेकर पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलेदार चतुर्थ शिव नंदन विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कनौजिया विनोद बुद्धिराम, प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन एवं प्रांतीय अध्यक्ष भंडार कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश तथा राम विरज रावत, प्रांतीय संरक्षक उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन एवं प्रांतीय विधिक सलाहकार नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश व सेवानिवृत्त उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ मौजूद रहे।विशिष्ट अतिथियों में लल्लन जी, प्रांतीय अध्यक्ष, वीरेन्द्र कुमार, प्रांतीय महामंत्री, मनोज कुमार, प्रांतीय मीडिया प्रभारी नलकूप चालक तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश तथा के.के. मिश्रा, जनपद अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, जनपद गोंडा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नलकूप मंडल गोंडा के मंडल अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल मंत्री आशीष कुमार श्रीवास्तव मनोनीत किए गए। वहीं नलकूप खंड गोंडा के खंडीय अध्यक्ष देवराज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी, खंडीय मंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं विनोद पाण्डेय बनाए गए। कार्यकारिणी में संदीप कुमार, अनामिका सिंह, अमरीश सहित अन्य सदस्यों को भी दायित्व सौंपे गए। कोषाध्यक्ष राम गोपाल, संगठन मंत्री के रूप में हरीश चौधरी चंदन, राम सागर, ओमप्रकाश, सत्यनारायण एवं ब्रजमोहन तथा संप्रेक्षक अभिषेक वर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर कैलाश नाथ चौधरी, सतीश कुमार, चंदन, अंकिता, बृजेश कुमार, अशोक कुमार, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव एवं रवि चौधरी समेत अन्य सम्मानित सदस्यों की मौजूदगी रही। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं सम्मान कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों के हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का माध्यम है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया। समारोह पूर्व खंडीय अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश कुमार कनौजिया तथा मंडल अध्यक्ष नलकूप मंडल गोंडा स्वतंत्र कुमार की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

