August 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हटा कब्जा, दबंग ग्राम प्रधान पर जमीन कब्जाने का आरोप

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर, अयोध्या।
सामान्य आबादी के लिए सुरक्षित गाटा संख्या 1580 की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर मामला अब जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंच गया है। उमेश कुमार तिवारी ने 21 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान अपनी दबंगई के बल पर गाटा संख्या 1580 की जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक गाटा संख्या 1580 सामान्य आबादी की सुरक्षित भूमि है। इसके कुछ हिस्से पर ग्राम प्रधान की सगी भाभी को धारा 67 के तहत लाभ दिया गया था, जिसे उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया। इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाटा संख्या 1580 की पूरी भूमि पर ग्राम प्रधान और उनके भाई द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा कर खेती की जा रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल से भी की गई, लेकिन अभी तक कथित कब्जा नहीं हटाया जा सका है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व में लेखपाल सियाराम द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध कब्जा हटवाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ग्राम प्रधान और उनके भाई ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया।
बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। साथ ही विपक्षियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गाटा संख्या 1580 की सामान्य आबादी की भूमि को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *