August 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजाखेड़ा में बिजली चोरी के खिलाफ ततैया टीम की सघन कार्यवाही,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।
राजाखेड़ा में बिजली चोरी के खिलाफ ततैया टीम की सघन कार्यवाही,

अवैध केबलों को किया जप्त।

राजाखेड़ा
बुधवार जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार उपखंड जेवीवीएनएल राजाखेड़ा के सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में राजाखेड़ा शहर में कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और टीम द्वारा शहर में डीसी पीडीसी परिसर चेक किए गए,उनको बकाया बिल जमा कर वैध कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया, शहर से अवैध केबलों को जप्त किया गया जिसके यहां विद्युत चोरी मिली उसकी वीसीआर मौके पर ही भरी गई।मरैना एरिया में सहायक अभियंता आनंद तिवारी, और कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के साथ मरैना कस्बे में और अन्य फीडरो पर डीसी पीडीसी कनेक्शन की चैकिंग की गई ,बिल का तगादा किया गया,अवैध केबलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनको जप्त किया गया, साथ ही विद्युत चोरी पकड़ने पर उनकी वीसीआर भरी गई।मासिक लो उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के परिसर चेक किए गए,जो डायरेक्ट एल टी लाइन से उपभोग करते मिले उनकी मौके पर ही वीसीआर भर दी गई। सहायक अभियंता तिवारी ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की वे लाइन से डायरेक्ट संपर्क में ना आए बिजली से जितना जीवन सुगम बनता है उतना ही करेंट लगने पर जीवन के लिए खतरा है,अगर आप की लाइट नहीं आ रही तो निगम के दिए टोल फ्री न पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए।या अपने फीडर इंचार्ज और कनिष्ठ अभियंता से संपर्क करें।निगम के तंत्र से छेड़छाड़ न करें ये जानलेवा हो सकता है।साथ ही सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर अपने घर की छत पर सोलर लगवाने के लिए प्रेरित किया।उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,हरवान सिंह कुशवाह,बंटी खा, भूदेव शर्मा,निशांत जैन,खुर्शीद खा,हरेंद्र शर्मा,इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *