August 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्प के काटने से किशोरी की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम ,

1 min read
Spread the love

धौलपुर,राजस्थान।
सर्प के काटने से किशोरी की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम ,

सरमथुरा उपखंड में सुरारी खुर्द गांव की हैं घटना,

सरमथुरा,
उपखंड क्षेत्र के सुरारी खुर्द गांव में जहरीले सर्प के काटने से करीब 18 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार सुरारी खुर्द निवासी अर्चना मीणा खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका अर्चना मीणा बीझौली गांव स्थित सरकारी विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *