August 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक से बदसलूकी, डॉक्टरों ने ठप की सेवाए

1 min read
Spread the love

अखण्डनगर/ सुल्तानपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह के कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए उन पर किया हमला । शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमित सिंह युवक को थाने ले गए। घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर थाने पहुंचकर विरोध जताया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *