हिंदुस्तान युवा उत्थान समिति द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में रजनीकांत श्रीवास्तव ने अतिथि के रूप में ध्वजारोहण
1 min readहिंदुस्तान युवा उत्थान समिति द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में रजनीकांत श्रीवास्तव ने अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समिति के स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
वहीं पलटन शॉपिंग मॉल में कर्मचारियों के साथ आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। इस अवसर पर रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि “आजादी हमें असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के बाद मिली है। आज हमारा दायित्व है कि स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। हमें अपने कार्यों में ईमानदारी, सेवा, स्वदेशी भावना और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का दिन है। आने वाली पीढ़ी को ऐसा भारत देना हम सभी की जिम्मेदारी है, जो विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व का मार्गदर्शन करने वाला राष्ट्र बने।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रजनीकांत श्रीवास्तव, ज्ञानेश द्विवेदी, अमरीश कांत, प्रवेश कुमार, कुमारी रिद्धि, हर्ष कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

